होम / MP News: प्रैंक रील ने लेली 11 साल के बच्चे की जान, जानें पूरा मामला

MP News: प्रैंक रील ने लेली 11 साल के बच्चे की जान, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : July 21, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), MP News: आए दिन ऐसी खबरें देखने को मिल रही हैं, जिसमें रील बनाने के चक्कर में किसी न किसी की जान चली जाती है, या जान जाते-जाते बचती है। ऐसी ही रूह कंपा देने वाली एक घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से आई है। जहां रील बनाते समय एक बच्चे को जान से हाथ धोना पड़ा। बच्चे की उम्र महज 11 वर्ष ही बताई जा रही है।

पेड़ से लगा फंदा

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए एक लड़का प्रैंक रील की वीडियो शूट कर रहा था। उसी दौरान गले में फंदा फसने से महज 11 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने वीडियो के बारे में बताते हुए कहा कि 7वीं कक्षा का लड़का करण परमार अपने घर के करीब खाली प्लॉट पर कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। वहीं एक बच्चा वीडियो बना रहा था जिसमें यह देखा जा सकता है कि करण के गले में एक फंदा है जो पेड़ से बंधा हुआ है और करण दर्द होने की एक्टिंग कर रहा है।

Also Read:- Makhanlal Jatav Murder Case: कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव हत्याकांड में 15 साल बाद 6 आरोपी बरी, ये रही वजह

बच्चों को लगी एक्टिंग

पास ही खेल रहे बाकी बच्चों को वीडियो बनने की वजह से लगा कि करण अब भी एक्टिंग कर रहा है। कुछ देर बाद करण बेहोश हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजन करण को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मामले को लेकर कहना है कि जांच की जा रही है।

Also Read:- Gwalior Crime: बालिका गृह से फिल्मी स्टाइल में भगा ले गए लड़की, सोती रह गई महिला गार्ड

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox