होम / Ujjain Accident: उज्जैन में हादसा! अज्ञात वाहन ने बुरी तरह कुचला, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Ujjain Accident: उज्जैन में हादसा! अज्ञात वाहन ने बुरी तरह कुचला, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

• LAST UPDATED : January 16, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Ujjain News: उज्जैन में बीती रात हादसा हो गया है। इस सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई। दोनों दुर्घटना में वाहन अज्ञात वाहनों का सामने से आना है। मरने वालों में एक मजदूर था और दूसरा मिस्त्री। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है।

बता दें कि कायथा थाना क्षेत्र के गांव रायपुरिया में रहने वाले सुरेश पिता गंगाराम सोलंकी मजदूरी करता था और कुछ सालों से मक्सी रोड पांड्याखेड़ी में रहता थआा। रात में वह मंडी से मजूदरी कर बाइक से घर लौट रहा था। चिमनगंज थाने के सामने से मक्सी रोड की ओर जाने वाले मार्ग से गुजरते समय रणकेश्वर महादेव मंदिर के सामने उसे तेज गति से आये अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

परिजनों को मिली सूचना 

बता दें कि इस दुर्घटना में गंभीर घायल सुरेश का सूचना मिलने के बाद पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

वहीं आगर रोड ग्राम घौंसला में सोमवार रात बाइक सवार मिस्त्री और उसके साथी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मिस्त्री बगदीराम पिता पर्वतलाल परमार (40) निवासी कानड़ की मौत हो गई। उसके गांव का रहने वाला साथी मदनलाल घायल हुआ है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि बगदीराम और मदन पानबिहार आये थे, जहां से रात में लौटते वक्त दुर्घटना हुई है। मदनलाल की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox