होम / ASI Shot Himself: ASI ने खुदको गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी की यह बीमार थी वजह

ASI Shot Himself: ASI ने खुदको गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी की यह बीमार थी वजह

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), ASI Shot Himself: राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने अपनी जान ले ली। पत्नी की कैंसर की बीमारी के कारण 2 साल से डिप्रेशन में चल रहे योगेन्द्र यादव ने अपने सरकारी आवास में 315 बोर की रायफल से खुद को गोली मार ली।

पत्नी की बिमारी से तनाव में था

कमला नगर पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय योगेन्द्र यादव नगरीय पुलिस यातायात जोन-4 में पदस्थ थे। उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थी और लंबे समय से इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इससे योगेन्द्र यादव डिप्रेशन में थे, जिसका खुलासा उनके परिजनों ने भी किया था।

आज सुबह की आत्महत्या

आज सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपने कमरे में रखी रायफल से आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो योगेन्द्र यादव खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच चल रही है

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमला नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परिजनों से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।

योगेन्द्र यादव की आत्महत्या से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पत्नी की बीमारी और उसके कारण उत्पन्न तनाव ने एक और जिंदगी को खत्म कर दिया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि अन्य कारणों का भी पता लगाया जा सके।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox