होम / CM Mohan Yadav: ‘लोन वुल्फ’ आतंकी की गिरफ्तारी पर CM यादव ने दी पुलिस को बधाई

CM Mohan Yadav: ‘लोन वुल्फ’ आतंकी की गिरफ्तारी पर CM यादव ने दी पुलिस को बधाई

• LAST UPDATED : July 5, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) से जुड़े एक खतरनाक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आतंकी फैजान (34) सुरक्षाकर्मियों पर ‘अकेले-भेड़िये’ (लोन वुल्फ) हमले की योजना बना रहा था।

सफलता पर पुलिस प्रशासन को बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस सफलता पर पुलिस प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में शांति है और किसी भी आतंकी गतिविधि के लिए कोई जगह नहीं है।” CM ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश देश के दुश्मनों से निपटने के लिए तैयार है।

सोशल मीडिया पर जिहादी विचारों का प्रचार

ATS के अनुसार, फैजान के पास से IM, ISIS व अन्य आतंकी संगठनों से जुड़ा जिहादी साहित्य, मोबाइल फोन पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं। वह सोशल मीडिया पर जिहादी विचारधारा का प्रचार कर रहा था और अवैध हथियार जुटाने की कोशिश में था।

ये मामला हुआ दर्ज

आरोपी पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एटीएस महानिरीक्षक डॉ. आशीष ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

पुलिस अब फैजान के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है। यह गिरफ्तारी मध्य प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox