होम / Leopard Attack: भोपाल में तेंदुए का आतंक, बकरी फार्म पर हमला

Leopard Attack: भोपाल में तेंदुए का आतंक, बकरी फार्म पर हमला

• LAST UPDATED : July 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Leopard Attack: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में तेंदुए के आतंक ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है। शुक्रवार रात को एक तेंदुआ एक बकरी फार्म में घुस गया और एक बकरी का शिकार कर लिया। यह पूरी घटना फार्म के CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CCTV कैमरे में कैद है वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बड़ा तेंदुआ बकरी फार्म की जाली फांदकर अंदर घुसता है, और अचानक एक बकरी पर झपटता है। बकरी छटपटाकर अपनी जान बचने की कोशिश करती है,  शिकार करने के बाद वह तेंदुआ  उसी रास्ते से बाहर निकल जाता है।

लोगों में डर का माहौल

इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है और वे अपने घरों से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं।

इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। कई लोग वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं, जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीव-मानव संघर्ष पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox