होम / MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त

MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Weather: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने सिवनी, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और सीहोर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, रायसेन, नर्मदापुरम, झाबुआ, धार सहित दस जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा की गई है।

बाढ़ जैसे हालात

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में भूस्खलन की घटना सामने आई है। नर्मदा नदी उफान पर है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

जलभराव के कारण यातायात में दिक्कत

लैंडस्लाइड में फसे लोगों के लिए स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। कई जगहों पर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया है। कई वाहन पानी में फंस गए हैं।

भारी बारिश जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों से घरों में रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है।

राज्य सरकार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। मौसम की स्थिति में सुधार होने तक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox