होम / Ujjain Mahakal: महाकाल के दर्शन करने CM यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र पहुंचे उज्जैन, दिए जनता को निर्देश

Ujjain Mahakal: महाकाल के दर्शन करने CM यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र पहुंचे उज्जैन, दिए जनता को निर्देश

• LAST UPDATED : July 7, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), Ujjain Mahakal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से निकालने के निर्देश दिए।

बाबा महाकाल की पूजा अर्चना

इसके बाद, दोनों नेताओं ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस पूजा के दौरान आशीष पुजारी, विजय गुरु, राजेश गुरु और महेश पुजारी ने विधिवत पूजा संपन्न कराई।


महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री यादव का अंग वस्त्र और बाबा महाकाल की चित्र प्रतिमा देकर स्वागत किया।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं

डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी और रथ यात्रा को लेकर प्रदेश में हर्ष और आनंद का वातावरण बना रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox