होम / Jio UPI App: Jio का नया UPI ऐप, PhonePe-Paytm को देगा टक्कर! ऑनलाइन पेमेंट में ये बदलाव

Jio UPI App: Jio का नया UPI ऐप, PhonePe-Paytm को देगा टक्कर! ऑनलाइन पेमेंट में ये बदलाव

• LAST UPDATED : June 10, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Jio UPI App: बिज़नेस टाइकून मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपना नया डिजिटल पेमेंट ऐप ‘Jio Finance’ लॉन्च किया है। यह एक मल्टी-फंक्शन सुपर ऐप है जिसमें UPI भुगतान, लोन सेवाएं, बिल भुगतान और बीमा सलाह शामिल हैं।

क्या है अभी तक खास –

– फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध
– गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं
– यूजर फीडबैक के बाद पिक अप लेगा
– एक ही ऐप में बहुत सारी सेवाएं मिलेंगी

ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स को टक्कर

जियो फिनांस के आने से फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। इन ऐप्स पर अभी तक कई सेवाएं एकत्रित नहीं हैं जो जियो फिनांस में मिलेंगी। इसलिए फिनटेक स्पेस में जियो की एंट्री से उथल-पुथल की आशंका है।

अंबानी का डिजिटल मिशन

मुकेश अंबानी डिजिटल स्पेस में तेजी से अपनी पकड़ बना रहे हैं। टेलिकॉम सेक्टर के बाद अब वे फिनटेक सेक्टर में भी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। भारत के ऑनलाइन पेमेंट बाजार में अब तक भारतीय कंपनियां नदारद रही हैं। जियो फिनांस इस स्थिति को बदलने की कोशिश कर सकता है।

सभी सेवाएं एक छत के नीचे

जियो फिनांस ऐप में बैंकिंग, UPI भुगतान, बिल सेटलमेंट, लोन और बीमा सलाह जैसी सभी प्रमुख सेवाएं एक ही ऐप में उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही होम लोन भी लिया जा सकेगा। यह विशेषता जियो फिनांस को एकदम अलग बनाती है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox