होम / New Cers: SUV कार को 6-7 लाख में ला सकते हैं अपने घर, जानें कैसे

New Cers: SUV कार को 6-7 लाख में ला सकते हैं अपने घर, जानें कैसे

• LAST UPDATED : October 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज), SUV Cars: अगर आप भी इस दिवाली एक एसयूवी के मालिक बनाना चाह रहे है। लेकिन आपका बजट आड़े आ रहा है। तो इन किफायती एसयूवी कार पर विचार कर सकते हैं।

SUV Cars

हुंडई एक्सटर

कारों की इस लिस्ट में पहले नंबर पर हुंडई एक्सटर का नाम आता है। जिसे आप 6 लाख रुपए एक्स-शोरूम की कीमत पर अपने घर लाकर इस कार का मालिक बन सकते हैं।

1197cc वाली ये माइक्रो एसयूवी पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। और इसका माइलेज 19.2 km/l लीटर से लेकर 27.1 km/l तक का है। ये एक 5 सीटर कार है।

टाटा पंच

नावाप्रमाणेच खडतर रस्त्याला टक्कर देते ही टाटा पंच

इस लिस्ट में दूसरा नाम टाटा की माइक्रो एसयूवी टाटा पंच का आता है। इसे भी आप 6 लाख रुपए एक्स-शोरूम की कीमत पर अपने घर ला सकते हैं। यह भी पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 1199cc वाली ये कार 26.99 km/l तक का माइलेज लिया जा सकता है। ये 5 सीटर एसयूवी GNCAP में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है।

निसान मैग्नाइट

लिस्ट में अगली कार निसान मैग्नाइट है। इस कार को भी आप 6 लाख रुपए एक्स-शोरूम के बजट में घर ला सकते हैं। इसका इंजन 999cc का है और इससे आप 19.34 km/l तक का माइलेज ले सकते हैं। सेफ्टी के मामले में ये ANCAP में 4 स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी हैं। ये केवल पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध है।

रेनॉ किगर

अगली किफायती कार रेनॉ किगर है, जिसे खरीदने के लिए आपको 6.50 लाख रुपए खर्च करने होंगे। 999cc इंजन के साथ, इसे भी केवल पेट्रोल इंजन के साथ खरीदा जा सकता है और इससे 19.57 km/l तक का माइलेज लिया जा सकता है। GNCAP में इसे 4 स्टार रेटिंग प्राप्त है।

Read more: iPhone 14 discount offer: 56 हजार में मिल रहा iPhone 14, जानें कहां और…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox