ऑटो टेक

Ram Mandir: वॉट्सऐप दे रहा है कमाल की सुविधा, अपनों को भेजिए प्रभु श्री राम के स्टिकर्स

India News (इंडिया न्यूज़), Ram template and stickers for Whatsapp: आज अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। जिसे लेकर पूरे देश में धूम मची है। सुबह से आपको सोशल मीडिया पर प्रभु राम की फोटो दिखने लगी होंगी। सभी आज एक दूसरे को राम मंदिर और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई दे रहे है। साथ ही वॉट्सऐप पर फोटो, वीडियो, GIF, स्टिकर के जरिए अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता, अभिनेता, साधु संत और करीब 7000 से ज्यादा डेलीगेट्स शामिल होंगे।

इस खास अवसर पर अपनों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए आप एक दूसरे को वॉट्सऐप पर प्रभु श्री राम के स्टिकर्स भेज सकते हैं। स्टिकर समान्य मैसेज की तुलना ने ज्यादा अपीलिंग होते हैं और एक अलग एक्सपीरियंस क्रिएट करते हैं। हम आपको बताते है कि आप इन्हें कैसे भेज सकते है।

ऐसे बनाएं स्टीकर

वॉट्सऐप पर आप श्री राम के स्टिकर खुद बना भी सकते है। ये सुविधा iOS यूजर्स के पास उपलब्ध है। आप गूगल या दूसरे प्लेटफार्म से अपनी मनपसंद प्रभु राम की फोटो लेनी है और गैलरी मेें आकर इसपर देर तक टैप करें जैसे ही आप श्री राम पर क्लीक करेंगे तो फोटो बैकग्राउंड से अलग हो जाएगी और इसे आप स्टिकर के रूप में अपनों को भेज सकेंगे। हाल ही कंपनी ने कस्टमाइज स्टिकर्स का ऑप्शन भी iOS यूजर्स को दिया है। आप अपने स्टिकर में टेक्स्ट भी जोड़ सकते है।

दूसरा तरीका यह है कि आप ऐपस्टोर से भगवान श्री राम के स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं। इन्हें वॉट्सऐप में एड कर आप अपनों को खास तरीके से बधाई दे सकते हैं।

ऐसे भेजे स्टीकर

एंड्रॉइड फोन में भगवान श्री राम के स्टीकर भेजने के लिए आपको प्लेस्टोर से स्टिकर पैक डाउनलोड करना है। डाउनलोड करने के बाद आपको इन्हें वॉट्सऐप में एड करना है। इसके बाद आप अपने कॉन्टेक्ट्स में लोगों को स्टिकर के जरिए राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दे सकते हैं। अगर आप GIF के जरिए अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो आपको वॉट्सऐप में जाकर GIF में प्रभु राम को सर्च करना है।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago