होम / UPI Tips: गलती से अनजान नंबर पर हो जाएं पैसे ट्रांसफर, ऐसे मिलेंगे वापस

UPI Tips: गलती से अनजान नंबर पर हो जाएं पैसे ट्रांसफर, ऐसे मिलेंगे वापस

• LAST UPDATED : December 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UPI Tips: आज लगभग हर कोई बैंक जा कर पैसे ट्रांसफर करने के बजाए ये काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते हैं। इसके लिए फोन पे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (Paytm) का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। घर के बिजली बिल, से लेकर फ्लाइट के टिकट तक के लिए पेमेंट हम ऑनलाइन ही करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है लोग जल्दबाजी में किसी और को पैसे सेंड कर देते हैं। ऐसे में जानकारी के अभाव में लोगों के पास परेशान होने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जो आपके पैसे आपको वापस पाने में मदद करेगा।

ऐसे मिलेंगे पैसे वापस (UPI Tips)

  1. जब भी ऐसा कुछ हो तो सबसे पहले गूगल पर NPCI लिखकर सर्च करें।
  2. सर्च रिजल्ट सामने आने के बाद पहले दिख रहे लिंक पर क्लिक करें।
  3. इससे NPCI की ऑफिशियल साइट ओपन जाएगी।
  4. साइट पर आपको लेफ्ट साइड में ऊपर की तरफ थ्री डॉट मैन्यू दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  5. थ्री डॉट मैन्यू आइकन पर क्लिक करने पर आपके सामने कई ऑप्शन्स खुलकर आ जाएंगे।
  6. उन तीन में से सबसे नीचे Get in Touch सेक्शन पर जाएं।
  7. Get in Touch सेक्शन में आप लोगों को UPI Complaint ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  8. UPI Complaint ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Transaction ऑप्शन पर जाएं।
  9. Transaction ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद कुछ जरूरी सवाल पूछे जाएंगे।
  10. अब पूछे गए सभी जरूरी सवालों के जवाब भर कर  जमा कर दें।
  11. जान लें कि यूपीआई कंप्लेंट करने के बाद कुछ ही घंटों में अनजान नंबर पर ट्रांसफर हुआ पैसा वापस आ जाएगा।

गौरतलब हो कि यह भारत सरकार की ऑफिशियल साइट है। जो लोगों की गलत अकाउंट में ट्रांसफर हुए पैसे वापस लाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें;

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox