होम / Bhopal: शीतलहर के चलते भोपाल में 31 जनवरी तक स्कूल का समय बदला, जानें किस समय से लगेंगी क्लास

Bhopal: शीतलहर के चलते भोपाल में 31 जनवरी तक स्कूल का समय बदला, जानें किस समय से लगेंगी क्लास

• LAST UPDATED : January 20, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ), Bhopal: MP में शीत लहर और कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। सर्दी के चलते भोपाल में 31 जनवरी तक स्कूल का समय बदल दिया गया है, अब स्कूल में सुबह 10 बजे से पहले क्लास नहीं लगेंगी, इस संबंध में भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सरकारी और निजी स्कूल अब सुबह 10 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे।

पुराना आदेश ये है

कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पहले से निर्धारित परीक्षाओं का संचालन तय समय के अनुसार होगा। यह आदेश 31 जनवरी तक के लिए जारी किया गया है। इससे पहले 21 जनवरी तक सुबह 10 बजे से स्कूल लगने का आदेश जारी किया गया था।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox