होम / International Women’s Day: अतंराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल में महिलाओं को खास तोहफा, बसों में फ्री में करेंगी सफर

International Women’s Day: अतंराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल में महिलाओं को खास तोहफा, बसों में फ्री में करेंगी सफर

• LAST UPDATED : March 8, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),International Women’s Day: आज 8 मार्च को अतंराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस खास मौके पर भोपाल नगर निगम की ओर से महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन आज रेड सिटी बसों में महिलाओं को फ्री में सफर मिलेगा। आज महिलाएं शहर में कही भी घूम सकती है। सिटी बस में ड़ेढ़ लाख यात्री रोजाना सफर तय करते है।

महापौर ने दिया ये सुझाव

बता दें कि आज 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। साथ ही इस दिन अतंराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक महिलाओं को सिटी बस में फ्री सफर मिलेगा। महापौर मालती राय, प्रभारी निगम कमिश्नर शिवम वर्मा की उपस्थिति में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डारेक्टर्स  की गुरुवार को बैठक हुई थी। बैठक में यह फैसला लिया गया। महापौर की ओर से सुझाव दिया गया था कि, अतंराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर महिलाओं को बस में फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।

शहर में कुल 338 सिटी बसें

इस पर संचालक मंडल की ओर से सबकी सहमति से यह फैसला लिया गया है। भोपाल के 25 रूट पर कुल 338 सिटी बसें चलती है। पिछले 2 साल की तुलना में यहां 95 बसें बढ़ी हैं। आपको बता दें कि ये सारी CNG बसे है। ये सिटी बसे शहर के पूरे क्षेत्र को कवर करती है। रोजाना इन बसों में करीब ड़ेढ़ लाख यात्रियों में सफर करने वालों में 60 हजार महिलाएं शामिल है। इन बसों में GPS ट्रैंकिग सिस्टम और कैमरे भी लगाए गए है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox