होम / Lok Sabha Election 2024 Date: मप्र में कब-कब होगी वोटिंग, पढ़िए पूरी जानकारी

Lok Sabha Election 2024 Date: मप्र में कब-कब होगी वोटिंग, पढ़िए पूरी जानकारी

• LAST UPDATED : March 16, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024 Date: मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। चुनाव आयोग 18वीं लोकसभा के लिए आज घोषणा कर दी है। अब पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश में सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लगातार लगी हुई हैं।

इस दिन होगा मतदान

मध्य प्रदेश में चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। वहीं, 7 चरणों में वोटिंग के बाद 4 जून 2024 को परिणाम घोषित किए जाएंगे

MP में इतने लोग करेंगे मतदान

मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख वोटर थे। लेकिन 4 महीने में 3 लाख वोटर बढ़ गए हैं। कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है।

चुनाव का पर्व देश का पर्वः ECI

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव का पर्व देश का पर्व है। चुनाव का पर्व देश के लिए गर्व का पल है। इस बार देश में करीब 97 करोड़ वोटर्स हैं। देश में होने वाले चुनाव पर दुनिया की नजर लगी हुई है। सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना हमारे लिए बड़ी चुनौती है।

देश में 97 करोड़ वोटर्स

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 96.8 करोड़ वोटर्स हैं, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 49.7 करोड़ हैं जबकि महिला वोटर्स की संख्या 47.1 करोड़ से अधिक है।

पिछला लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुआ था

लोकसभा चुनाव 2019 में 7 चरणों में चुनाव हुए थे, पिछले चुनाव में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को हुआ था। 2019 में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किये गये। मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटें बीजेपी के पास हैं, जबकि छिंदवाड़ा एकमात्र लोकसभा सीट है जहां से कांग्रेस के सांसद हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox