होम / MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 2 IAS और 5 अन्य अधिकारियों का तबादला

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 2 IAS और 5 अन्य अधिकारियों का तबादला

• LAST UPDATED : June 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने बुधवार रात को 2 IAS और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में श्रम विभाग के अपर सचिव वीरेंद्र कुमार को हटा दिया गया है।

मिली ये जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वीरेंद्र कुमार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव प्रीति मैथिल को श्रम विभाग का नया अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

पांच अन्य अधिकारियों के तबादले

इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अन्य अधिकारियों के तबादले के भी आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव कमल सोलंकी को स्कूल शिक्षा विभाग का उपसचिव बनाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की उप सचिव वंदना मेहरा को सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

इन पदों पर हुए नियुक्य

साथ ही, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक आशीष कुमार पांडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय की उप प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीलेखा श्रोत्रिय को भी मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, भोपाल के संयुक्त कलेक्टर आशुतोष गोस्वामी को मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन फेरबदलों के पीछे क्या वजह है और इनकी नई भूमिकाएं क्या होंगी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद प्रशासनिक फेरबदल आम बात है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox