होम / MP News: MP में आज से हवाई यात्रा शुरू, CM मोहन ने किया शुभारंभ

MP News: MP में आज से हवाई यात्रा शुरू, CM मोहन ने किया शुभारंभ

• LAST UPDATED : March 14, 2024

India News(इंडिया न्यूज) MP, MP News: मध्य प्रदेश में आज धार्मिक हेली सेवा (एयर टैक्सी) शुरू हो गई है। प्रदेश में आज से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हवाई यात्रा की शुरुआत हो गई है। भोपाल के स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस सेवा के बाद धार्मिक स्थलों तक ट्रेवल करना आसान हो जाएगा। इस सेवा की शुरुआत सीएम मोहन यादव करेंगे। इस मौके पर सीएम पर्यटन हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

दोनों सेवाओं का शुभारंभ स्टेट हैंगर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा। इसमें पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक और धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेन्द्र लोधी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत इंदल सिंह कंसाना भी मौजूद रहे। सीएम मोहन ने कहा मध्य प्रदेश में हवाई यातायात की दृष्टि से नया रिकॉर्ड बन रहा है। हेलीकॉप्टर नियमित सेवा धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में यात्रियों को सेवा मिलेगी। आज पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत कर रहे हैं आने वाले समय में इसका विस्तार करेंगे।

सभी एयर स्ट्रिप के लिए लागू

मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला के मुताबिक यह सेवा सभी हवाई पट्टियों के लिए लागू की जा रही है। आज इसका उद्घाटन होगा और टेस्ट फ्लाइट होगी। उसके बाद जहां भी सुविधाएं शुरू की जाएंगी, वहां किराया और अन्य शर्तों पर चर्चा कर उन्हें लागू किया जाएगा। पर्यटन हवाई सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा किया जाएगा। शुरुआत में दो आठ सीटर ट्विन इंजर एयरक्राफ्ट चलाए जाएंगे।

कई धार्मिक स्थलोँ पर शुरू होगी सेवा 

धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के अंतर्गत चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, नलखेड़ा, ओरछा, सीहोर के गणेश चिंतामन, दादाजी धूनीवाले, देवास की मां चामुंडा टेकरी, दतिया की पीतांबरा पीठ, मुरैना की शनिश्चरा, रतनगढ़ वाली माता मंदिर आदि। इस सेवा की सुविधा धार्मिक स्थलों पर उपलब्ध होगी। अगर पर्यटन क्षेत्र की बात करें तो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और कूनो नेशनल पार्क शामिल हैं।

कई पर्यटन स्थल है शामिल 

इसके अलावा माधव राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, संजय डुबरी टाइगर रिजर्व सीधी, पेंच टाइगर रिजर्व, नौरादेही अभयारण्य, रातापानी अभयारण्य, खजरोहो, पचमढ़ी सहित अन्य पर्यटन स्थलों को शामिल किया जा सकता है। इस सेवा से लोगों की आवाजाही आसान होग।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox