India News (इंडिया न्यूज़), MP News: कतर में 1 साल से अधिक समय से जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय नेवी अफसर को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। जिसमें राजधानाी भोपाल के रहने वाले पूर्णेंदु तिवारी भी शामिल हैं। पूर्णेंदु तिवारी भारतीय नौसेना में कमांडर रह चुके हैं। पूर्णेंदु अभी वर्तमान में कतर में नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं देने वाली कंपनी के साथ काम कर रहे थे।
कतर के फैसले से भारत सरकार हैरान
पिछले साल 2022 में 8 भारतीय नेवी अफसरों को कतर की अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। जिसमें एमपी के भोपाले के रहने वाले पूर्णेंदु तिवारी भी शामिल हैं। बता दें कि पूर्णेंदु भारतीय नौसेना में कमांडर रह चुके हैं। पूर्णेंदु वर्तमान में कतर में नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं देने वाली कंपनी के साथ काम कर रहे थे। कतर के फैसले से भारत सरकार हैरान है। भारत सरकार के ओर से कहा गया है कि कतर में फंसे नेवी अफसरों की रिहाई करवाने के लिए सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है।
2022 से भाई को छुड़ाने के लिए कर रही प्रयास
बता दें कि पूर्व नौसेना अधिकारी पुर्णेंदु की बहन ने बताया कि “पिछले साल अगस्त के महीने से कतर में भाई से बात नही हो पा रही थी। साथ ही बताया कि नवंबर 2022 में उन्होंने अपने भाई को कतर से रिहा करवाने के लिए PM मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ट्वीट किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उनसे संपर्क भी किया था, लेकिन रिहाई नहीं हो सकी।
Also Read: Vishnu Puja: भगवान विष्णु को करना है प्रसन्न, जानें मंत्र और…