होम / Sidhu Moosewala: मूसेवाला के घर गूंजेगी किलकारी, 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनेंगे बलकौर सिंह

Sidhu Moosewala: मूसेवाला के घर गूंजेगी किलकारी, 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनेंगे बलकौर सिंह

• LAST UPDATED : February 27, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Sidhu moosewala: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का साल 2022 में निधन हो गया। उनकी कुछ लोगों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। अब हाल ही में लंबे समय बाद सिद्धू मूसे वाला के परिवार को मुस्कुराने की वजह मिल गई है। उनकी मां चरण कौर प्रेगनेंट है और जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली है।

लंबे समय बाद खुशियों ने दी दस्तक 

29 मई 2022 को सिद्धू मूस वाला का निधन हो गया। फेमस सिंगर और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसवाला की मानसा के जवाहर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। अब लंबे समय बाद एक बार फिर से सिद्धू मूस वाला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। पंजाब के मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूस वाला की मां चरण कौर जल्द ही मां बनने वाली हैं। ये खुशी खुद उनके परिवार ने शेयर की है।

फैमिली मेंबर ने दी जानकरी (Sidhu moosewala)

दिवंगत गायक सिद्धू मूस वाला के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। हालांकि, सिंगर और रैपर सिद्धू मूस वाला के घर नन्हें मेहमान के स्वागत की खबर ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी होगी। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के गर्भवती होने की खबर की पुष्टि गायक के चाचा चमकौर सिंह सिद्धू ने की है।

ये भी पढ़े:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox