होम / Sonu Srinivas Gowda: बच्ची को गोद लेना पड़ा भारी, Big Boss फेम सोनू गिरफ्तार

Sonu Srinivas Gowda: बच्ची को गोद लेना पड़ा भारी, Big Boss फेम सोनू गिरफ्तार

• LAST UPDATED : March 23, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Sonu Srinivas Gowda: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस कन्नड़ फेम सोनू श्रीनिवास गौड़ा कानूनी मुसीबत में फंसते नजर आ रही हैं। पुलिस ने सोनू श्रीनिवास गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पोुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि सोनू श्रीनिवास गौड़ा पर जो आरोप लगे है वो सही हैं या फिर गलत..

नियमों का नही किया पालन 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस कन्नड़ फेम सोनू श्रीनिवास गौड़ा एक बार फिर चर्चा का हिस्सा हैं। हालांकि, इस बार सोनू मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सोनू श्रीनिवास गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस कन्नड़ फेम सोनू पर एक लड़की को गोद लेते समय नियमों का ठीक से पालन नहीं करने का आरोप है। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

रायचूर से गोद ली बच्ची

मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू श्रीनिवास गौड़ा के खिलाफ बाल कल्याण समिति के एक अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रायचूर से गोद ली गई आठ साल की बच्ची के साथ रील पोस्ट की है।

सोनू को किया गिरफ्तार 

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने शिकायत के आधार पर फिलहाल सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पार्टनर मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले गौड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

सोनू पर लगे ये आरोप 

अधिकारियों ने बाल संरक्षण कार्यालय की एक शिकायत का जवाब दिया, जिसमें आरोप लगाया गया कि सोनू द्वारा लड़की को गोद लेना उनकी रणनीतियों में से एक था। ऐसा करके वह लोगों की सहानुभूति और अपना सेलेब्रिटी स्टेटस बढ़ाना चाहती हैं। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि सोनू श्रीनिवास गौड़ा पर लगे आरोप सही हैं या गलत।

ये भी पढ़ें :   

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox