होम / Harda Fire: PM मोदी ने फैक्ट्री में मरने वालों के लिए किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान

Harda Fire: PM मोदी ने फैक्ट्री में मरने वालों के लिए किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान

• LAST UPDATED : February 6, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),  Harda Fire: PM मोदी ने फैक्ट्री में मरने वालों के लिए किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मचा है।

PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की दुखद घटना के जवाब में, प्रधान मंत्री मोदी ने तत्काल राहत उपायों की घोषणा की है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये देने की घोषणा की। हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई हे। अधिकारियों ने बताया है कि , ”सरकार संकट के समय में प्रभावित परिवारों की सहायता करने और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

हादसे में 8 लोगों की मौत

हादसे में आग में झुलसकर 8लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लग गई है।  मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है एंबुलेंस मौजूद है। अभी तक फैक्ट्री में आग लगने का कारण साफ तरीके से पता नही लग पाया है। ये संख्या बढ़ भी सकती है।

भेजी गई रेस्क्यू टीम

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर के शासकीय और प्राइवेट अस्पताल की बर्न यूनिट में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 200 बर्न यूनिट बेड बनाने की तैयारी है। इंदौर से 20 एम्बुलेंस हरदा के लिए रवाना हो गई है। कलेक्टर ने एमवाय हॉस्पिटल में निरीक्षण किया। रेस्क्यू के लिए 19 SDRF जवानों को वहां भेजा गया है।

ये भी पढ़ें-https://mp.indianews.in/live-update/harda-fire-explosion-in-firecracker-factory-in-harda-8-dead-many-injured/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox