होम / Sartaj Singh Passed Away: नहीं रहे सरताज सिंह, 83 की उम्र में दिग्गज BJP नेता का निधन

Sartaj Singh Passed Away: नहीं रहे सरताज सिंह, 83 की उम्र में दिग्गज BJP नेता का निधन

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Sartaj Singh Passed Away: एमपी में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है। भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का भोपाल के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया नर्मदापुरम संभाग से बीजेपी के दिग्गज नेता सरताज सिंह का निधन हो गया है। नेता 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे थे। साथ ही इसके अलावा वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे चुके है। 2018 में बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2020 में वापस भाजपा का दामन थाम लिया था।

उन्हें 2018 में टिकट न मिलने पर वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। साथ ही उन्होंने होशंगाबाद सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। और वह चुनाव हार गए थे।

नही रहे सरताज सिंह

बता दें कि सरताज सिंह 5 बार सांसद, दो बार मंत्री और विधायक भी रह थे। इसके अलावा वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रहे थे। उनको बीजेपी के अपराजेय योद्धा के रूप में भी जाना जाता था। वह मध्यप्रदेश शासन में वन व पीडब्ल्यूडी मंत्री भी रहे। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से 5 बार के सांसद ओर सिवनीमालवा विधानसभा से 2 बार विधायक रहे थे। अब वह कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह को भी चुनाव में हरा चुके थे। उनके जाने से भाजपा पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है।

ALSO READ : Breaking: भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी राशिद की गोली मारकर की…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox