होम / Viral video: गर्मी की मार से चिड़िया-चमगादड़ों की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Viral video: गर्मी की मार से चिड़िया-चमगादड़ों की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

• LAST UPDATED : May 30, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Viral video: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गर्मी का प्रकोप कितना भयानक है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां पेड़ों के नीचे चिड़ियों और चमगादड़ों के शव पड़े मिले। जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं सोशल मीडिया पर एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि कितनी ही चिड़ियां और चमगादड़ गर्मी की मार झेल नहीं पाए और जिंदगी की जंग हार गए। वीडियो में दर्जनों चिड़ियां और चमगादड़ मृत अवस्था में जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं। गर्मी से बेहाल कुछ चमगादड़ तड़पते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

भीषण गर्मी ‘नौतपा’

दर्दनाक मंजर को देखकर लोग स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर दुख जताते हुए लिखा कि ऐसी स्थिति में वीडियो बनाने की जगह पीड़ित जीवों की मदद करनी चाहिए थी। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मई के अंत में आने वाली इस भीषण गर्मी को ‘नौतपा’ कहा जाता है, जो 9 दिनों तक रहती है।

रेड अलर्ट (Viral video)

मौसम विभाग ने रतलाम, धार और राजगढ़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी बचाव के उपाय करने को कहा गया है। इस बार गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़ते तापमान का असर पक्षियों और जानवरों पर भी दिखने लगा है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox