होम / Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, अब इन पदों पर ऐसे होगा चयन

Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, अब इन पदों पर ऐसे होगा चयन

• LAST UPDATED : January 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Agniveer Bharti 2024: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किए है। नया नियम जल्द 2024-25 की अग्निवीर भर्तियों में लागू होगा। सेना ने इससे जुड़ी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही सभी राज्यों के सेना भर्ती बोर्ड को सूचित भी कर दिया गया है। नया नियम अग्निवीर के तहत क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्तियों के लिए लागू की जाएगी।

क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्तियों के लिए नए नियम बनाए गए है। बता दे कि अब सेना टाइपिंग टेस्ट भी लेगी। जो हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट को होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार-झारखंड सेना भर्ती बोर्ड निदेशालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा है कि अग्निवीर के तहत क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्तियों के लिए टाइपिंग टेस्ट अब अनिवार्य कर दिया गया है। अभी इसका मानक तय नहीं हुआ है। मानक भी जल्द ही निर्धारित किया जाएगा।

आवेदन करने के नियम

क्लर्क और स्टोरकीपर के पदों पर 60 फीसदी नंबरों से 12वीं पास युवा रजिस्टर कर सकते है। पिछले साल सेना ने भर्ती प्रक्रिया में एक और अहम बदलाव किया था। अब पहले लिखित परीक्षा होगी। बाद में भर्ती रैली का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन बाद में किया जाएगा। भर्ती रैली का आयोजन पहले किया जाएगा। बताते चले कि सेना ने यह नियम भीड़ कम करने के लिए किया है।

इन सभी पदों पर निकली हैं भर्तियां

वायु सेना ने अग्निवीर वायु के 3500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2024 से शुरू होकर 6 फरवरी 2024 बताई है। भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन दे दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित लास्ट डेट या उससे पहले तक आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा पीईटी और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए होगा।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox