India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Syllabus: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी कॉलेजों को 88 पुस्तकों की एक लिस्ट भेजी है, जिन्हें इस साल के एकेडमिक सिलेबस में शामिल करने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है की इस कदम का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देना है।
इस लिस्ट में शामिल कई किताबें RSS से जुड़े नेताओं ने लिखी है, जिनमें सुरेश सोनी, दीनानाथ बत्रा, डी अतुल कोठारी और देवेंद्र राव देशमुख के नाम शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने हर कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ’ के फार्मेशन को बनाने का सुझाव दिया है।
इस फैसले पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह कदम कॉलेजों में राजनीतिक विचारधारा को बढ़ावा देगा। वहीं, बीजेपी का कहना है कि इन किताबों से राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति की भावना जागृत होगी।
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी डॉ. धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जो भारतीय ज्ञान परंपराओं को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की वकालत करती है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले ही राज्य के सिलेबस में भगवान राम और श्री कृष्ण की शिक्षाओं को शामिल करने की घोषणा की थी। यह कदम उनकी इसी दिशा में एक और पहल मानी जा रही है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…