होम / MPESB Recruitment 2023: मध्यप्रदेश में जारी हुआ संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

MPESB Recruitment 2023: मध्यप्रदेश में जारी हुआ संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

• LAST UPDATED : January 31, 2024
India News (इंडिया न्यूज़), MPESB Recruitment 2023: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 के अंर्तगत पदों की भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

2 हजार पदों पर निकली थीं भर्ती 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने दो हजार पदों में से केवल केवल 1641 पदों पर यानी की 87 फीसदी रिजल्ट जारी किया गया है। बाकी बचा 13 फीसदी रिजल्ट आरक्षण के आधार जारी किया जाएगा। ये परीक्षा 7 अप्रैल 2023 को हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के खाली पदों को भरा जाएगा।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने दो हजार पदोंं पर भर्ती निकाली थी। जिसमें 40 कैंडिडेट ने आवेदन फॉर्म भरा था।  परीक्षा में सिर्फ 26 हजार कैंडिडेट ने एग्जाम दिया था।

ऐसे करेें अपना रिजल्ट चेक (MPESB Recruitment 2023)

  • रिजल्ट चेक करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर चेक करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाकर Result – Group-1 Sub Group-1 & Group-2 Sub Group-1 Combined Recruitment Test – 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरने के बाद दिया गया कोड हल करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।

ये भी पढ़ें :