होम / MPPSC Exam: चुनाव के चलते MPPSC के एग्जाम में हुआ बदलाव, अब इस डेट को होगी परीक्षा

MPPSC Exam: चुनाव के चलते MPPSC के एग्जाम में हुआ बदलाव, अब इस डेट को होगी परीक्षा

• LAST UPDATED : March 21, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MPPSC Exam: देशभर में लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। इस वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। ये परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को राज्य के सभी 55 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जानी थी।

एमपीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब यह 28 अप्रैल 2024 की जगह 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से 18 फरवरी 2024 तक पूरी की गई थी।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

अब इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 जून 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in और mponline.gov.in के जरिए ऑनलाइन जारी किए जाएंगे जहां से आप डाउनलोड कर सकेंगे। आवश्यक विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड।

इतने पदों पर होगी भर्तियां

इस साल MPPSC ने कुल 74 पदों पर भर्तियां जारी की हैं। इसमें से 60 पद राज्य सेवा 2024 के लिए और 14 पद राज्य वन 2024 के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती से जूड़ी सारी जानकारी के लिए कैंडिडेट इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस तरह होगा चयन 

जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अंत में मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox