होम / SBI Jobs 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी, SBI बैंक में 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

SBI Jobs 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी, SBI बैंक में 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

• LAST UPDATED : November 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), SBI CBO Recruitment 2023: अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी पाना चाह रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार बैंक में कई पदों पर बम्पर भर्तियां निकल रही है। इनमें कई पदों पर भर्ती होने जा रही है। आवेदन की शुरुआत आज से होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जा सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपके पास 12 दिसंबर तक का समय है।

बंपर भर्ती

जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के कुल 5280 खाली पदों को भरा जाएगा। अगर योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट पास होना अनिवार्य है। आपको क्षेत्रीय भाषा भी आना चाहिए।

उम्र सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा भी तय की गई हैं। जिसके अनुसार 21 साल से लेकर 30 साल के बीच उम्मीदवार की उम्र होनी चाहिए। जो रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार हैं उन्हें नियम अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अगर आप SBI में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो आपको आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जो कि सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के लिए फीस 750 रुपये है। जबकि अगर अप्लाई करने वाले SC/ ST/ पीएच वर्ग से हैं तो उन्हें फीस नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- MPPSC Exam: MPPSC का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों को मिलेंगे पूरे नंबर, जानें किसे होगा…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox