होम / BJP corporator Accused: बीजेपी पार्षद पर लगा नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

BJP corporator Accused: बीजेपी पार्षद पर लगा नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

• LAST UPDATED : July 25, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), BJP corporator Accused: भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय पार्षद पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक 32 वर्षीय महिला ने पार्षद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में FIR दर्ज की है।

पार्षद शानू उर्फ नितिन शर्मा पर आरोप

पीड़िता ने द्वारकापुरी थाने में दी गई शिकायत में बताया कि पार्षद शानू से कोरोनाकाल में उसकी मुलाकात हुई थी। शर्मा ने उसे इंदौर नगर निगम में नौकरी दिलाने का वादा किया। साथ ही, उसका HDFC बैंक का एक लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए नकद राशि भी दी। यह घटना 10 मई 2023 से 16 अप्रैल 2024 के बीच की बताई गई है।

जान से मारने की धमकी

शर्मा ने पीड़िता को अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने को कहा, जिसे उसने मान लिया। लेकिन बाद में शर्मा पैसे वापस मांगने लगे। पीड़िता ने 50,000 रुपये लौटा दिए और बाकी चुकाने के लिए शर्मा के ऑफिस में नौकरी करने लगी।
इसी दौरान, शर्मा पीड़िता को एक होटल ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इन धाराओं पर मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) , 376 (दुष्कर्म), 376 (ii) (एन) (बार-बार दुष्कर्म) के तहत FIR दर्ज की है।

अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि जांच चल रही है और उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Also read:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox