होम / MP Missing Women: MP में 3 साल में 31,000 से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता

MP Missing Women: MP में 3 साल में 31,000 से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता

• LAST UPDATED : July 4, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Missing Women: मध्य प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आधिकारिक डाटा से पता चला है कि पिछले 3 सालों में मध्य प्रदेश में 31,000 से ज़्यादा महिलाएँ और लड़कियाँ लापता हुई। करीबन 28,857 महिलाएँ और 2,944 लड़कियाँ 2021 से 2024 के बीच राज्य में लापता हुईं।

कांग्रेस विधायक और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने राज्य विधानसभा में इस रिपोर्ट का खुलासा किया जिसके बाद आंकड़े सामने आए।

मामले दर्ज नहीं हुए

यह सामने आया है कि मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 28 महिलाएं और 3 बच्चे लापता हो रहे हैं। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर गुमशुदगी के बावजूद केवल 724 मामले ही दर्ज किए गए हैं।

इंदौर में सबसे अधिक मामले दर्ज हुए

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदौर में सबसे अधिक 2,384 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, उज्जैन में पिछले 34 महीनों में 676 महिलाएं लापता हुईं, लेकिन एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। सागर जिले में सबसे अधिक 245 लड़कियां लापता हुईं।

देश के सभी राज्यों में मध्य प्रदेश से सबसे अधिक महिलाऐं और बच्चियां गायब

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2021 के बीच मध्य प्रदेश में लगभग 2 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं, जो देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक है।

चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) NGO की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में हर दिन 32 बच्चे लापता हुए, जिनमें से 24 (75%) लड़कियां थीं।

ये आंकड़े मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। राज्य सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox