होम / MP Professor Case: नशे में कार चलाके प्रोफेसर ने ली 1 की जान, 3 घायल, अब नोटिस पर हुआ रिहा

MP Professor Case: नशे में कार चलाके प्रोफेसर ने ली 1 की जान, 3 घायल, अब नोटिस पर हुआ रिहा

• LAST UPDATED : July 7, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), MP Professor Case: गुरुवार शाम को अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक दुर्घटना ने शहर को हिला कर रख दिया। 50 वर्षीय मैथ्स प्रोफेसर आशुतोष सतपथी ने अपनी हैचबैक कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए।

प्रोफेसर नशे की हालत में था

पुलिस जांच में पता चला कि प्रोफेसर नशे की हालत में था और परिवार से विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला था। हादसे में गुजरात की रहने वाली सरोज दुबे की मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला सहित 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

शुक्रवार को अदालत में हुआ पेश

DCP ऋषिकेश मीना ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। पहले लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में गैर इरादतन हत्या की धारा 304 जोड़ दी गई। हालांकि, आरोपी को नोटिस पर रिहा कर दिया गया।

घायल 

घायलों में एरोड्रम निवासी खुशी शर्मा, साउथ तोड़ा की प्राची और नीलिमा शामिल हैं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मृतक सरोज दुबे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और उन्हें गुजरात ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह घटना शहर में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। नागरिकों ने आरोपी की रिहाई पर नाराजगी व्यक्त की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox