होम / Robber Bride Arrested: शादी के अगले दिन हो जाती थी फरार, लुटेरी दुल्हन के साथ पूरा गिरोह गिरफ्तार

Robber Bride Arrested: शादी के अगले दिन हो जाती थी फरार, लुटेरी दुल्हन के साथ पूरा गिरोह गिरफ्तार

• LAST UPDATED : July 28, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Robber Bride Arrested: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की नलखेड़ा पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश किया है। मई 2023 में शादी का झांसा देकर फरार होने वाली दुल्हन और उसके साथी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पैसे लेकर की शादी

नलखेड़ा क्षेत्र के कैलाश नागर ने पुलिस को बताया कि उनसे शादी के नाम पर 1 लाख 65 हजार रुपये लिए गए और शादी के अगले दिन ही दुल्हन अपने गिरोह के अगली सुबह ही फरार हो गई

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने भोपाल, राजगढ़, बोडा, पचोर और सारंगपुर में लगातार दबिश दी। आरोपी रतनलाल निवासी मगराना, सुनिल निवासी महुआ, रोडमल निवासी रामपुरा, नैम सिंह उर्फ चैन सिंह उर्फ सोनू निवासी महुआ, राहुल निवासी दोलतपुर और प्रीति उर्फ ममता और सुसमा निवासी पिपलानी भोपाल को गिरफ्तार किया गया।

 लोगों को ठगता था गिरोह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह शादी के झांसे में फंसा कर लोगों को ठगता था। गिरोह के सदस्य और दलाल संभावित शिकार की तलाश कर, शादी के लिए तैयार लड़की का परिचय कराते थे। शादी के बाद, गिरोह नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था।

शादी के लिए बेताब लड़के बनते थे निशाना

गिरोह की साजिश इतनी सटीक थी कि वे उन लड़कों को निशाना बनाते थे, जो शादी के लिए बेताब थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कर गिरोह के उद्देश्यों और योजनाओं का पता लगाया। शुक्रवार को लुटेरी दुल्हन सहित अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया।

गिरोह की साजिश नाकाम

क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। गिरोह इलाके में सक्रिय दलालों के माध्यम से सॉफ्ट टारगेट चुनता था और शादी से पहले परिवार की माली हालत की जानकारी रखता था। पुलिस की सक्रियता से इस गिरोह की साजिश नाकाम हो गई और लुटेरी दुल्हन और उसके साथी सलाखों के पीछे हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox