क्राइम

नर्मदापुरम: जेवर लूटने की मंशा से 75 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

नर्मदापुरम: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर के सांगाखेड़ा गांव से एक घटना सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक 75 वर्षीय महिला को 7 मार्च के दिन पैसों के लिए सोने चांदी के गहने की लूट कर बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद नर्मदापुरम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 48 घंटे में हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हत्यार सहित सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किया है। बता दें कि आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत 14 साल की सजा हो चुकी है।

  • दोनो पैरों को काटकर की हत्या
  • आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमो का गठन
  • शरीर पर आठ जगह मिले घाव के निशान

दोनो पैरों को काटकर की हत्या

बता दें कि इस घटना के अपराधी सुनील कीर उसी गांव सांगाखेड़ा कला का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी की वारदात सहीत 2018 में 377 की घटना कर चुका है। घटना वाले दिन आरोपी शराब के नशे में था। आरोपी को पहले से पता था कि महिला खेत पर बनी टपरिया में सोती है। साथ ही साथ वो ये भी जानता था कि उसका बेटा भी रात में लगभग 9:30 बजे तक खेत मे सोने के लिए आता है। उसी के पहले आरोपी खेत पर पहुंच और घटना को अंजाम दे दिया। उसने खेत मे सो रही महिला के दोनो पैर काटकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। बाद में वहां से सोने चांदी के जेवर लूटकर भाग गया।

आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमो का गठन

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरुकरण सिंह एसडीओपी सोहागपुर, माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 3 टीमो का गठन किया था। इस टीम नें मामले को गंभीरता से लेते हुए 48 घंटे के अंदर हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

शरीर पर आठ जगह मिले घाव के निशान

फॉरेसिंक एक्सपर्ट ऋषिकेश यादव ने बताया कि महिला को बेरहमी से मारा गया था। उसके दोनों पैर को काट दिए गए थे। दोनों कान और हाथ में भी चोट के निशान थे। गर्दन पर बाएं तरफ कुल्हाड़ी से मारा गया था। शरीर पर कुल आठ जगह घाव मिले हैं। पैरों को काटकर चांदी के कड़े, सोने के फूल कान से जबरन निकाले गए हैं। हाथ की कलाई से चांदी की चूड़ी निकाली गई हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि अब तक की नौकरी में यह दूसरा सबसे खतरनाक दृश्य देखा था।

ये भी पढ़े- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कार दोपहिया वाहन से टकराई, बाइक सवार घायल

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago