होम / Arrested For Extortion: फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़, होटल मालिकों से करते थे वसूली, 2 अपराधी गिरफ्तार

Arrested For Extortion: फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़, होटल मालिकों से करते थे वसूली, 2 अपराधी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : July 28, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Arrested For Extortion: ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। फर्जी पत्रकार और नगर निगम कर्मचारी बनकर होटल मालिकों से अवैध वसूली करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़े गए।

आरोपी खुदको पत्रकार और नगर निगम कर्मचारी बताते थे

जोन 1 के पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड़ ने बताया कि आरोपी जयेश सावंत (41) और हिमांशु सिंह (24) खुद को प्रसिद्ध TV चैनलों के पत्रकार और मीरा भयंदर नगर निगम के कर्मचारी बताते थे। वे काशीमीरा क्षेत्र में होटल मालिकों को धमकाकर पैसे ऐंठते थे।

24 जुलाई को हुए गिरफ्तार

गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के कानपुर और फिर मध्य प्रदेश के उज्जैन गई। वहां से 24 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला कि सावंत के खिलाफ ठाणे और मुंबई के विभिन्न थानों में कुल 6 मामले दर्ज हैं। इनमें मुंब्रा, कासरवडावली, दहिसर, विले पार्ले और भांडुप पुलिस स्टेशन शामिल हैं।

कई मामलो में केस दर्ज

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और भारतीय न्याय संहिता के तहत जबरन वसूली और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने उन्हें 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox