क्राइम

Balaghat Mine Accident: भरवेली माइल खदान में दबने से 2 मजदूरों की मौत, परिजनों ने मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

India News MP (इंडिया न्यूज़), Balaghat Mine Accident: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की भरवेली मायल में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई। मैग्नीज खदान की 13.5 लेवल पर काम कर रहे मजहर बेग (40) और खिलेश उइके (37) खदान धंसने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉकटरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने जिला अस्पताल में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवार को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा और मृतकों के बच्चों की लिए शिक्षा की मांग की। बालाघाट की विधायक अनुभा मुंजारे ने भरवेली मायल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए।

5 लाख रुपये की सहायता राशि

परिजनों के प्रदर्शन की स्थिति को संभालने के लिए बालाघाट SDM, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। भरवेली मायल के संयुक्त प्रबंधक आरके सिंह ने दोनों पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।

शवों का पोस्टमार्टम

मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्थानीय प्रशासन और खदान प्रबंधन पर सुरक्षा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया जा रहा है।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago