होम / Morena news: मुरैना और पान सिंह तोमर के बीच का कनेक्शन जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

Morena news: मुरैना और पान सिंह तोमर के बीच का कनेक्शन जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

• LAST UPDATED : May 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Morena news, MP: मध्यप्रदेश के मुरैना से एक ख़बर आई जिसे जान कर आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं। दरअसल, आज मुरैना में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद हुआ जिसमें छह लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक ये मामला सिंहोंनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि लेपा गांव के रहने वाले धीर सिंह अचानक आज सुबह गजेंद्र सिंह तोमर से भीड़ गए। विवाद पहले कूड़ा डालने की बात से शुरु हुआ जो कि बाद में खुनी खेल बन गया। हालांकि इन दोनों परिवार में 2013 से ही जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों परिवार बस एक दूसरे पर हमला करने की तलाश में थें। आज इतने सालों बाद जब मौका मिला और दोनों परिवार फिर से भिड़ गए।

  • मुरैना और विवाद का पुराना रिश्ता
  • 6 लोगों की मौत दो घायल

क्या है पूरा मामला

आज इस विवाद में धीर सिंह के परिवार ने गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार के छह लोगों पर गोली चला दी। जिसमें 3 पुरुष और 2 महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक महिला अस्पताल में अपनी जिन्दगी से हार मान ली। बताया जा रहा है कि साल 2013 में गजेंद्र सिंह तोमर के परिवर ने धीर सिंह के परिवार पर हमला किया था। जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद तब से ये मामला कोर्ट में चल रहा है।

हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार को मालूम था की, धीर सिंह का परिवार बदला जरुर लेगा। जिसके कारण गजेंद्र तोमर का परिवार लेपा गांव में नहीं रहता था। आज जैसे ही गजेंद्र तोमर का परिवार अपने गांव पहुंचा वैसे ही धीर सिंह और उनके परिवार ने गजेंद्र तोमर और उनके परिवार पर हमला कर दिया।

कौन थें पान सिंह तोमर

मुरैना(चंबल) और जमीनी विवाद का रिश्ता बहुत पुराना है। हम सब ने बॉलीवुड की हीट फिल्म पान सिंह तोमर जरुरी देखी होगी। इस फिल्म में इरफान खान ने पान सिंह तोमर का किरदार निभाया था। पान सिंह तोमर एशियन गेम्स की स्‍टेपलचेस के गोल्ड मैडल विजेता थें। साथ ही साथ वो भारतीय सेना के जवान भी थें। लेकिन बाद में पान सिंह तोमर जमीन विवाद में फस कर डकैत बनने का फैसला लिया था।

पान सिंह तोमर लेपा गांव के पड़ोसी गांव भिड़ोसा के रहने वाले थें। दरअसल, पान सिंह तोमर के जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया था। जिसके लिए उन्होंने सरकारी विभाग के कई चक्कर काटे थें। पुलिस अधिकारियों से लेकर उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों तक अर्जी लगाई थी। लेकिन किसी ने भी उनकी बातों को नही सुना। जिसके बाद पान सिंह तोमर ने हार मान कर डकैत बनने का फैसला किया था।

Also Read:- मध्य प्रदेश में 3 साल की मासूम से बलात्कार! आईसक्रिम का लालच देकर दिखाई दरिंदगी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox