होम / Crime: BJP नेता के बेटे ने दोस्तों पर की फायरिंग, विवाद की वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

Crime: BJP नेता के बेटे ने दोस्तों पर की फायरिंग, विवाद की वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

• LAST UPDATED : May 16, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Crime: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेत्री के बेटे पर किसी लड़की को लेकर विवाद के चलते अपने दोस्तों पर फायरिंग करने का आरोप है। इस दौरान गोली चलने से आरोपी युवक का पैर भी घायल हो गया।

सीसीटीवी फुटेज ने किया खुलासा

विस्तृत जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल का बेटा सुमित अग्रवाल देसी पिस्तौल में कारतूस भरकर फायरिंग कर रहा है। फरियादी अभिषेक गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लड़की को लेकर था विवाद

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति के अनुसार, आरोपी सुमित अग्रवाल अपने दोस्त अर्पित गौर के घर गया था, जहां एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसने पिस्तौल से फायरिंग की, लेकिन गोली मिस हो गई। फिर दूसरी गोली चलाई, जिससे उसके अपने पैर में गोली लग गई। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।

FIR हुई दर्ज

पुलिस ने बताया कि फरियादी ने रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जब वह अपने दोस्तों के घर गया, तो आरोपी वहां पहुंचा और उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि, दोस्तों ने बचाव किया, लेकिन इस दौरान आरोपी का पैर घायल हो गया।

आरोपी युवक गिरफ्तार (Crime)

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एसपी और एएसपी के बयानों में आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार जब्त करने को लेकर विरोधाभास देखा गया। एसपी ने बताया कि आरोपी का इलाज कराने के बाद ही उसकी विधिवत गिरफ्तारी की जाएगी।
इस पूरी घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, खासकर जब आरोपी एक राजनीतिक नेत्री का बेटा है। पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox