क्राइम

Crime: पहले पत्नी की कर दी हत्या, फिर लगाई फांसी! ये वजह आई सामने…

India News MP (इंडिया न्यूज), Crime: छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के उमरिया फड़ाली गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद भी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पति-पत्नी में विवाद

घटना के विवरण के अनुसार, उमरिया फड़ाली निवासी लगभग 40 वर्षीय मानिक ज्ञासवंशी और उसकी 35 वर्षीय पत्नी ममता का परिवार गरीबी से जूझ रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी आर्थिक तंगी को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि मानिक ने मसाला पीसने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिलबट्टे से अपनी पत्नी ममता पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पति ने भी की आत्महत्या

इस दर्दनाक वारदात के बाद आरोपी मानिक घर से बाहर निकला और एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस पूरी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के शव बरामद किए गए। पुलिस अब इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

14 साल का बेटा अनाथ

इस दुखद घटना में सबसे ज्यादा पीड़ित मानिक और ममता का 14 वर्षीय बेटा है, जो माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार पिछले कई दिनों से गरीबी का सामना कर रहा था और यही गरीबी उनके बीच विवाद की वजह बनी।
यह दर्दनाक घटना एक बार फिर समाज में गरीबी और आर्थिक तंगी के खौफनाक परिणामों को उजागर करती है। पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago