होम / Crime: बहन से छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा, हुई मौत

Crime: बहन से छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा, हुई मौत

• LAST UPDATED : April 27, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज),Crime: मुरैना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के तिंदोखर गांव में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे के घर पर जाकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य भी लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल हो गया। सूचना के बाद चिन्नौनी, कैलारस, सबलगढ़ थाने का बल ग्राम टिंडोखर में तैनात कर दिया गया।

दो पक्षों के बीच जमकर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार तिंदोखर गांव के गंगा सिंह परमार और सेवानिवृत्त सैनिक बहादुर सिंह सिकरवार के पक्षों के बीच शुक्रवार शाम को विवाद हो गया। यह विवाद एक पक्ष की लड़की को लेकर हुआ था। शाम को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई, लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे यह विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब परमार पक्ष के पांच-सात लोग बंदूक लेकर सिकरवार परिवार पर हमला करने पहुंच गए।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

सिकरवार परिवार के लोगों को घर के बाहर घेर लिया गया और बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। अंधाधुंध फायरिंग में एक गोली 30 वर्षीय राहुल पुत्र रामवीर सिंह सिकरवार के सीने में लगी। राहुल के अलावा सतेंद्र उर्फ ​​गुड्डू पुत्र उदयभान सिंह उम्र 40 वर्ष, विजय सिंह पुत्र रामचरण सिंह भी गोली लगने से घायल हैं। लाठी-डंडों से हुए हमले में सौरभ सिंह नाम का युवक लहूलुहान हो गया।

1 शख्स की मौत 

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल सिकरवार को मृत घोषित कर दिया गया। इस विवाद के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी बन गया है। यह बताया गया है कि आरोपियों ने 10 से 12 गोलियां चलाईं और पुलिस को मौके से पांच खाली कारतूस मिले। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पीड़िता के परिजनों का बयान लेकर मामला दर्ज करने में जुटी थी।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox