होम / Doctor’s Protest: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, 3000 डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान

Doctor’s Protest: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, 3000 डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान

• LAST UPDATED : August 16, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Doctor’s Protest: मध्य प्रदेश में आज स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी। गुरुवार रात 12 बजे से प्रदेश के लगभग 3000 रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और मर्डर की घटना के विरोध में की जा रही है।

मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के अस्पतालों में ‘बंद’ जैसे हालात हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट

हड़ताली डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि मध्य प्रदेश में डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इस संबंध में, मध्य प्रदेश शासकीय और स्वशासी चिकित्सक महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। साथ ही, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र भेजा है।

आरजी मेडिकल कॉलेज

पत्र में डॉक्टरों ने 14 अगस्त की रात पश्चिम बंगाल के आरजी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना का जिक्र करते हुए मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने और हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह हड़ताल देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है, जिसमें कई राज्यों के जूनियर डॉक्टर शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox