होम / Gwalior Crime: ग्वालियर में रिश्तेदार से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना, नाबालिग भतीजी गर्भवती

Gwalior Crime: ग्वालियर में रिश्तेदार से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना, नाबालिग भतीजी गर्भवती

• LAST UPDATED : May 6, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Gwalior Crime: ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती बना दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फूफा ने किया दुष्कर्म

गिरवाई थाना क्षेत्र के सांवरिया धाम कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसके ही फूफा पूरन सिंह ने कई बार दुष्कर्म किया। करीब 5 साल पहले किशोरी की बुआ का निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपने फूफा के घर रहने आई थी। किशोरी के माता-पिता शहर से बाहर रहते हैं, इसलिए वह फूफा के यहां ठहरी थी।
दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी
फूफा ने न केवल किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब किशोरी गर्भवती हो गई और डॉक्टरी जांच में पता चला कि वह 7 महीने की गर्भवती है, तभी इस घटना का खुलासा हुआ। आरोपित पूरन सिंह इस बात का पता चलते ही फरार हो गया।
आरोपी की तलाश जारी (Gwalior Crime)
किशोरी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गिरवाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में सनसनी फैला रही है, लोग इस तरह की घटनाओं से बेहद आहत हैं।

इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में छिपे दरिंदगी के चेहरे को उजागर किया है। ऐसी घटनाएं न केवल समाज के लिए शर्मनाक हैं बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

Also Read:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox