India News (इंडिया न्यूज़), Gwalior Murder News, MP: ग्वालियर के माधौगंज में आज एक महिला का शव मिला है। महिला निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी थी। हालांकि उसने गहने पहन रखें थें। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया हो फिर पत्थर से कुचलकर मार दिया गया हो। चोट इतना गहरा था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। मृत महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला नजर आ रहा है। महिला के शव के पास से एक बैग मिला है। जिसमें दो आधार मिले हैं। साथ ही साथ पास में खून से लथपथ पत्थर भी मिला है। पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए भेजा गया है।