होम / Gwalior: महिला ने लगाया था आरोप, युवक ने उठाया बड़ा कदम, जानेंं क्या है मामला

Gwalior: महिला ने लगाया था आरोप, युवक ने उठाया बड़ा कदम, जानेंं क्या है मामला

• LAST UPDATED : March 22, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Gwalior: शहर के आनंद नगर में रहने वाले एक युवक ने किले से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, कुछ ही दिनों में इसका फैसला आने वाला था। इससे युवक काफी परेशान रहता था। गुरुवार को वह किले पर पहुंचा। गोपाचल पर्वत के ठीक ऊपर किले की दीवार से नीचे कूद गया। गोपाचल पर्वत के पास तलहटी में गिरने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पड़ाव थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

2016 में हुई थी शादी 

बहोड़ापुर के आनंद नगर निवासी शैलेन्द्र रावत की शादी 2016 में हुई थी। उनका मायका टीकमगढ़ स्थित जतारा गांव में है। उनकी पत्नी ने उन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उनके खिलाफ 2020 में केस दर्ज किया गया था। तब से मामला कोर्ट में चल रहा है। तब से लेकर अब तक लगातार सुनवाई चल रही है।

तनाव में था शख्स 

बस कुछ ही दिनों में फैसला आने वाला था। पिछले 3 साल से शैलेन्द्र मानसिक तनाव में था। वह गुमसुम परेशान रहने लगा था। बीते दिन वह घर से निकला था उसके बाद वह किले पर पहुंचा। वह गोपाचल पर्वत की चोटी पर बनी दीवार पर पहुंच गया।

पुलिस ने केस किया दर्ज 

बस वह कुछ देर यहीं टहलता रहा। वहां कई लोग मौजूद थे। वह चल रहा था तभी अचानक से वह दौड़ा और कूद गया। कई लोगों ने उसे कूदते हुए देखा, जिसके बाद वहां मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। वह गोपाचल पर्वत के पास किले की तलहटी में गिर गया। शख्स की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल वहां पुलिस की टीम पहुंची। शव को बाहर निकाला गया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox