होम / MP Crime: गहने साफ करने के बहाने बुजुर्ग महिला से लुटपाट, दो बदमाश फरार

MP Crime: गहने साफ करने के बहाने बुजुर्ग महिला से लुटपाट, दो बदमाश फरार

• LAST UPDATED : May 25, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Crime: सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से गहने साफ करने के बहाने दो बदमाशों ने लुटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना गुरुवार की है और आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

बुजुर्ग महिला से हुई लुटपाट

शास्त्री वार्ड निवासी रानीदेवी पति अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनके घर पर दो युवक आए। उम्र करीब 30-35 साल के इन युवकों ने सोने-चांदी के गहने और पीतल के बर्तन साफ करने का झांसा दिया। उन्होंने पीतल का लोटा और चांदी का सिक्का साफ करके दिखाया।
दो मंगलसूत्र गायब
इसके बाद बदमाशों ने रानीदेवी से दो मंगलसूत्र साफ करने के लिए मांगे। उन्होंने बताया कि अलग-अलग पाउडर से सोने के गहने साफ होते हैं। फिर उन्होंने मंगलसूत्र बर्तन में डाले और पानी गर्म करने को कहा। इसी बीच बदमाशों ने मौका देखकर मंगलसूत्र गायब कर दिए और भाग खड़े हुए।
पुलिस कर रही जांच (MP Crime)
घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कैमरों में संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
लापरवाही का परिणाम
अज्ञात लोगों पर विश्वास करना और गहने उनके हवाले करना बेहद जोखिम भरा है। लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox