होम / MP Crime: ग्वालियर में दिलदहाला देने वाला मामला, 6 साल की मासूम के साथ रेप

MP Crime: ग्वालियर में दिलदहाला देने वाला मामला, 6 साल की मासूम के साथ रेप

• LAST UPDATED : October 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Crime: मध्य प्रदेश में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना का पता तब चला जब बच्ची की तबियत बिगड़ी। पुलिस ने इस मामले में 53 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है।

6 साल की मासूम के साथ रेप

बता दें कि ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम के साथ एक अधेड़ उम्र के शख्स ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का पता तब चला जब लड़की की हालत खराब हो गई। उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। पुलिस ने 53 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लड़की की तबीयत खराब होने पर चला पता

आरोपी मासूम को किसी बहाने से अपने कमरे में ले गया जहां उसने खेल खेलने के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की की तबीयत खराब होने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। माता-पिता ने जब उस गहराई से पूछताछ की तब उसने बताया गया कि मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले शौकत खान ने उसके साथ दो दिन पहले रेप किया था।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

पीड़िता बच्ची और शौकत खान एक ही मकान में किराए से अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। घटना का पता चलते ही माता-पिता बच्ची को थाने ले गए। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। बच्ची अपने घर के आंगन में अकेली खेल रही थी तभी उसी मकान में किराए पर रहने वाला शौकत खान उसके पास पहुंचा।

आरोपी उसे कुछ खिलाने के बहाने अपने साथ कमरे में ले गया। उसने बच्ची के साथ गंदी हरकतें करनी शुरू कर दी। जब बच्ची घर पहुंची तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तब माता पिता बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं बच्ची ने माता पिता को वारदात की कहानी बताई बताई तो उनके होश उड़ गए।

इसके बाद बच्ची के माता पिता उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने माता पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, POCSO और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शौकत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।

Also read:MP Election 2023: 5 दिनों में चूके तो नहीं दे पाएंगे…

MP Election 2023: MP में कांग्रेस-सपा की नहीं बनी बात!, इन…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox