होम / MP Crime: 24 घंटे के अंदर कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP Crime: 24 घंटे के अंदर कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : October 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Crime: शानिवार के दिन टीकमगढ़ शहर के वृंदावन तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला गोताखोरो की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान रितिक पिता मुकेश वंशकार उम्र 21 साल भगतनगर कालोनी थाना देहात टीकमगढ के रूप में हुई। जिस पर थाना कोतवाली मे अपराध क्र0 813/23 धारा 302,34 ताहि. 3(2) 5,3 (2) (VA) एससी एसटी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। परिवारजनों ने हत्या का आरोप लगाया। 

तालाब में मिला शव

एक अज्ञात लडके का शव वृंदावन तालाब टीकमगढ में मिला था। जिसकी पहचान रितिक पिता मुकेश वंशकार उम्र 21 साल भगतनगर कालोनी थाना देहात टीकमगढ के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में एसडीओपी महोदय टीकमगढ़ श्री रोहित कटरे के मार्गदर्शन मे उक्त अपराध के खुलासे एवं आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 आनंद राज के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गठित की गई।

तालाब में डूबोकर की हत्या

उक्त टीम के द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा करते हुये आरोपी रिंकू पिता रामकिशोर कुशवाहा उम्र 22 साल नि0 पठा हाल वैशाली नगर टीकमगढ़ एवं राहुल पिता अशोक कुमार नामदेव उम्र 22 साल नि0 भगतनगर कालोनी टीकमगढ को गिरफ्तार किया गया जिन्होने पूछताछ पर बताया कि रितिक वंशकार को पैसो के लेन-देन पर से आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से वृदावन तालाब ले जाकर मारपीट कर उसे वृदावन तालाब में डूबोकर हत्या कर दी थी। 

थाना कोतवाली मे अपराध क्र0 813/23 धारा 302,34 ताहि. 3(2) 5,3 (2) (VA) एससी एसटी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Also read: MP Election 2023: PM मोदी ने एमपी में दी जनता को नई सौगात, CM शिवराज ने किया आभार वयक्त

MP Polls 2023: पिता की 1 लाख वोटों से होगी जीत-आकाश विजयवर्गीय, पार्टी के आदेशों का होगा पालन 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox