होम / MP Crime News: मां ने की अपनी 12 साल की बेटी की हत्या

MP Crime News: मां ने की अपनी 12 साल की बेटी की हत्या

• LAST UPDATED : October 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Crime News, छतरपुर: छतरपुर जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। एक महिला ने अपनी 12 साल की बेटी को सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला। मां ने अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से 4-5 वार किया। उसके पास में सो रहे 10 साल के भाई ने ये मंजर देखा तो वह चीख उठा। छतरपुर के SP अमित सांघी ने कहा, महिला का ग्वालियर के एक मानसिक अस्पताल से इलाज चल रहा था। आगे की जांच जारी है। 

बेटी की कुल्हाड़ी से की हत्या

बता दें कि ये घटना बड़ामलहरा जिले के घुवारा में सोमवार की रात की है। मंगलवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम ज्योति अहिरवार उम्र 29 वर्ष है। वारदात के समय उसका पति मुन्नालाल अहिरवार घर पर नहीं था। उसकी बेटी पूजा और 10 साल का बेटा रात में सो रहे थे। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से अपनी बेटी पर हमला कर दिया।

SP ने जानकारी दी…

SP अमित सांघी ने जानकारी दी कि एक महिला ज्योति अहिरवार उम्र 29 वर्ष ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। केस में थाना भगवा में हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी यह निकलकर आई है कि महिला का ग्वालियर के मानसिक अस्पताल से इलाज भी चल रहा है।

Also read: Train Schedule: रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का समय, जानें नया – Time Table 

MP News: ग्वालियर की धरोहर को संरक्षित कर रही सरकार