क्राइम

MP Horror: पहले किया दुष्कर्म, फिर पीड़िता को शादी से अगवा करने की कोशिश…

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Horror: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपियों ने न केवल युवती का वीडियो बनाया बल्कि उसके परिजनों को भी पीटा। इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाते हुए पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया है।

पीड़िता से कर चूका था दुष्कर्म

22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी। जब युवती की शादी कहीं और तय हुई तो आरोपी तलवार लेकर उसके घर पहुंचे और उसे उठाने लगे। विरोध करने पर परिजनों को पीटा गया। लेकिन मोहल्लेवासियों के एकत्रित होने पर आरोपी भाग निकले।

पुलिस की कार्रवाई (MP Horror)

अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के अनुसार, मामला संज्ञान में आने के बाद दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है।
पटवारी ने उठाए सवाल
इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया, “क्या मध्य प्रदेश में पुलिस है? यदि हां तो कहां है, क्यों है? पुलिस का काम कौन देख रहा है? जनता को किसके भरोसे छोड़ा गया है?” उन्होंने निर्लज्जता को अपराधियों को निर्भय बनाने का कारण बताया।

पुलिस ने शुरू में केस दर्ज करने में आनाकानी की

पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने शुरू में केस दर्ज करने में आनाकानी की थी। हालांकि बाद में हिंदू संगठनों के दबाव के बाद प्रकरण दर्ज किया गया। इस तरह की घटनाओं पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने कहा कि क्या किसी से जवाब मांगा जा रहा है?

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago