होम / MP Murder: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

MP Murder: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

• LAST UPDATED : July 1, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), MP Murder: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बड़ा कागरे गांव में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार शाम की है, जब 45 वर्षीय कलही केवट बकरी चराकर घर लौट रही थी।

भाभी का जंगल में बकरी चराने जाना पसंद नहीं था

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजाराम केवट को अपनी भाभी का पड़ोसी महिला के साथ जंगल में बकरी चराने जाना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच दोपहर में बहस हुई। शाम को गुस्से में आकर राजाराम ने कलही पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपराधी ने किया सरेंडर

हत्या के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधे अजयगढ़ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतिका को जंगल में छोड़ भागा

मृतका के बेटे हरिराम केवट ने बताया कि उसके चाचा ने उसकी मां पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अजयगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox