MP News: बेटे की चाह रखने वाली महिला के साथ तांत्रिक ने किया ये काम, जानकर रह जाएंगे हैरान
India News(इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला और उसका परिवार बेटा चाहते थे। जिसके लिए परिजन ने उसे तांत्रिक के पास भेज दिया। तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के नाम पर महिला से पहले कपड़े उतरवाए। फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह महिला ने पति को सब बताया और मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने झांसी जनपद के गुरसराय से तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।
यह मामला टीकमगढ़ का है। जहां महिला को बेटे की चाहत थी। जिसके चलते वह कई तांत्रिकों के पास गई। इसी सिलसिले में झांसी जनपद के गुरसराय के रहने वाले तांत्रिक इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा के संपर्क में आई। पीड़ित महिला कई बार वह गुरसराय गई। जिसके बाद उस बाबा ने महिला से कहा कि आपको पुत्र रत्न प्राप्त हो जाएगा। जिसके लिए आपको तांत्रिक क्रिया करनी होगी। यह क्रिया उसके घर में की जाएगी।
वह बाबा उसके घर पहुंचा। वहां रात को बाबा तांत्रिक क्रिया के नाम पर पहले महिला से कपड़े उतरवाए। फिर उसके साथ उसने रातभर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसे बेहोशी की दवा पिलाई गई थी। सुबह उसने पति को आपबीती सुनाई। पति-पत्नी अगली सुबह पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ पहुंचे और उन्होंने दुष्कर्म होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की मेडिकल जांच कराई। आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि इस मामले की सूचना लगने के बाद लगी पुलिस ने तुरंत मेडिकल जांच कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…