MP News: रोता हुआ बच्चा नहीं हुआ शांत तो पिता ने घोंटा गला, जानें पूरा मामला
India News(इंडिया न्यूज़), MP News: वीरप्पन एक ऐसा नाम है जिसके नाम से लोग डर जाते हैं। जिसके नाम से अभी तक कई फिल्में भी बन चुकी हैं। उसी की फितरत का एक आदमी सीधी में पाया गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वीरप्पन ने जिस तरह से अपने बेटे की हत्या कर दी थी, ठीक उसी प्रकार सीधी में भी एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रोता देख उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है। साथ ही इस दरिंदे ने अपने दुधमुंहे बच्चे को मारने के बाद पास के ही खेत में गड्ढा खोदकर दफना भी दिया। लेकिन 4 दिन बाद ही इस अंधी हत्या का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया।
29 जनवरी को गिजवार मौहरी टोला में एक बच्चे का अज्ञात शव दिखाई दिया था। जैसे ही ये खबर फैली तो हड़कंप मच गया। पर ये किसी को पता नहीं था कि वो बच्चे का शव किसका है। जब पुलिस को ये जानकारी मिली तो आज कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बाघेल ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौत का आरोपी उसका पिता ही निकला है।
पुलिस के अनुसार प्रदीप सिहं गोड़ और विभा सिंह गोड़ अपने बच्चे आर्यन सिंह गोड़ को लेकर अपने घर आ रहे थे। रीवा पुराना बस स्टेण्ड जाकर विभा सिंह ने प्रदीप सिंह गोड़ के साथ जाने से मना कर दिया। लेकिन प्रदीप सिंह गोड़ अपने बेटे आर्यन को लेकर 25 जनवरी को रात तकरीबन 10.30 बजे अपने घर गिजवार चला गया। लेकीन घर के पास पहुंचते ही बच्चा रोने लगा तो प्रदीप सिंह ने बच्चे आर्यन सिंह गोड़ को चुप कराने का प्रयास किया। लेकिन बिना मां के बच्चा जब चुप नहीं हुआ तो प्रदीप सिंह ने गांव वालों और घर के लोगों को बच्चे के बारे में पता ना लग जाए, इस डर से आर्यन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के बलजीत सिंह गोड़ के खेत में गड्डा खोदकर बच्चे को गाड़ दिया और बच्चे के कपड़े और दूध की बोतल पास में ही छिपा दी।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…